भारत

होली पर शौच के लिए निकली लड़की का शव मिलने से फैली सनसनी, जताई जा रही ये आशंका

jantaserishta.com
27 March 2024 8:15 AM IST
होली पर शौच के लिए निकली लड़की का शव मिलने से फैली सनसनी, जताई जा रही ये आशंका
x
बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में शौच के लिए निकली 20 साल की लड़की का शव मिलने से हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. मृतका के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की. घटना के कुछ घंटे के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
यह घटना कोतवाली टिकैतनगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बसौगापुर में हुई. जहां बीते सोमवार देर रात 20 साल की लड़की का शव पंचायत भवन के बगल पड़ा मिला. इसके बाद इलाके में हड़ंकप मच गया. परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी खेत में शौच करने का बोलकर घर से निकली थी. लेकिन कुछ देर बाद उसका शव पड़ा मिला. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि उसके साथ कुछ गलत काम हुआ जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई.
मृतका के पिता शिवबालक की तहरीर पर टिकैतनगर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया था. अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि थाना टिकैतनगर इलाके में शाम के समय दो बहने शौच के लिए गई थी एक बहन जल्दी आ गई और दूसरी का शव मिला.
पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस मामले में जांच करते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है. इस हत्या के कारणों का खुलासा पुलिस ने नहीं किया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story