भारत

महिला डॉक्टर की लाश फ्लैट में मिलने से हड़कंप, कुछ महीने पहले ही...सदमे में आ गए परिजन

jantaserishta.com
27 March 2024 1:00 PM IST
महिला डॉक्टर की लाश फ्लैट में मिलने से हड़कंप, कुछ महीने पहले ही...सदमे में आ गए परिजन
x

सांकेतिक तस्वीर

पुलिस ने कहा कि यह आत्महत्या का संदिग्ध मामला है और जांच जारी है.
तिरुवनंतपुरम: केरल के तिरुवनंतपुरम में एक महिला डॉक्टर की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. 30 साल की महिला डॉक्टर एक फ्लैट में मृत पाई गई. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. साथ ही इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि तिरुवनंतपुरम के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 30 साल की अभिरामि बालाकृष्णन वरिष्ठ रेजिडेंट डॉक्टर थीं. वह उल्लूर के पास एक फ्लैट में मृत पड़ी मिलीं. पुलिस ने कहा कि यह आत्महत्या का संदिग्ध मामला है और जांच जारी है.
डॉक्टर अभिरामि वेल्लानाड के मूल निवासी थीं. वह जनरल मेडिसिन में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद सरकारी मेडिकल कॉलेज में रेजिडेंट डॉक्टर थीं और कॉलेज के पास ही कुछ समय से एक फ्लैट किराए पर लेकर रह रही थीं.
डॉक्टर की मौत का पता तब लगा जब वेल्लानाड में रहने वाले परिवार के सदस्यों ने फ्लैट के मालिक से संपर्क किया और कहा कि बेटी उनका फोन रिसीव नहीं कर रही है. फ्लैट मालिक ने जाकर देखा तो डॉक्टर अचेत पड़ी हुई थीं. बाद में अस्पताल में उनकी मौत की पुष्टि की गई.
पुलिस ने बताया कि डॉक्टर अभिरामी की शादी कुछ महीने पहले केरल के बाहर काम करने वाले एक अन्य डॉक्टर से हुई थी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने आशंका जताई है कि डॉक्टर ने खुद किसी दवा का इंजेक्शन लगाया है. हालांकि, अधिक जानकारी की पुष्टि पोस्टमार्टम के बाद ही की जा सकती है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story