भारत
एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव मिलने से मचा हड़कंप, सामूहिक आत्महत्या की आशंका
jantaserishta.com
10 Feb 2026 1:01 PM IST

x
मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं.
मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां महावन थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस सामूहिक आत्महत्या की आशंका जता रही है।
मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। महावन की क्षेत्रीय अधिकारी श्वेता वर्मा ने बताया कि महावन थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिले हैं। उन्होंने बताया कि एक वीडियो मिला है जिसमें कहा जा रहा है कि हम अपने कारणों से आत्महत्या कर रहे हैं। इसमें किसी का कोई लेना-देना नहीं है।
उन्होंने कहा कि सारे तथ्यों की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। सभी पहलुओं की जांच कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। तहसील महावन क्षेत्र के ग्रामीणों ने जब परिवार के घर पर काफी देर तक कोई गतिविधि नहीं देखी तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घर के अंदर पांचों लोगों को अचेत अवस्था में पाया। चिकित्सकीय जांच के बाद सभी को मृत घोषित कर दिया गया।
प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि परिवार के सभी सदस्यों ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचे।
घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। पुलिस आसपास के लोगों और रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि परिवार किसी प्रकार की आर्थिक तंगी, पारिवारिक तनाव या अन्य दबाव से गुजर रहा था या नहीं। साथ ही परिवार की हालिया गतिविधियों और सामाजिक परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और सभी तथ्यों के सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Tagsमथुरामथुरा न्यूज़मथुरा पुलिसएक ही परिवार के पांच सदस्यों का शव मिलाMathuraMathura NewsMathura Policebodies of five members of the same family found
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





