
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नूपुर शर्मा के बयान का समर्थन करने वाले लोगों पर हो रहे हमलों के बारे में चर्चा कर रहा था, तभी पीछे से दूसरे समुदाय के 12 लोगों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया.
नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर- 44 में नूपुर शर्मा के बारे में चर्चा करना बीजेपी कार्यकर्ता को भारी पड़ गया. दरअसल, जब वह दोस्तों से नूपुर शर्मा के बयान का समर्थन करने वाले लोगों पर हो रहे हमलों के बारे में चर्चा कर रहा था, तभी पीछे से दूसरे समुदाय के 12 लोगों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया. घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज जारी है.
आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित युवक अभिषेक राठौर ने बताया कि वह शुक्रवार देर रात 11 बजे नोएडा सेक्टर- 44 की मार्केट में दोस्तों के साथ खड़ा था. उस दौरान वो लोग नूपुर शर्मा के बयान का समर्थन करने वालों पर हो रहे हमलों पर चर्चा कर रहे थे. तभी उनकी बातों को वहां खड़े दूसरे समुदाय के लोगों ने सुना और अचानक से वे उस पर टूट पड़े. काफी ज्यादा मारपीट के बाद उन्होंने कहा, 'सर तन से जुदा'. फिर वे लोग वहां से भाग खड़े हुए. मारपीट करने वाले कुल 12 लोग थे.
बता दें कि नूपुर शर्मा के बयान के बाद उनके समर्थकों पर एक के बाद एक हमले की खबरें सामने आ रही हैं. विवाद को कुछ महीने बीत गए हैं, फिर भी अभी तक नूपुर शर्मा के समर्थकों पर हमले हो रहे हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





