भारत

क्रूज में एक कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद मचा हड़कंप, 2000 का हुआ टेस्ट

jantaserishta.com
3 Jan 2022 7:59 AM IST
क्रूज में एक कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद मचा हड़कंप, 2000 का हुआ टेस्ट
x
दरअसल, क्रूज पर सवार दल का परीक्षण किया गया, जिसमें उसकी रिपोर्ट प़ॉजिटिव आने पर हड़कंप मच गया है.

गोवा: कोरोना का डर अब इस कदर हावी हो चुका है कि एक व्यक्ति की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर करीब 2 हजार लोगों की जांच कराई जा रही है. इतना ही नहीं अब गोवा सरकार ने जहाज को डॉक करने की अनुमति देने से ही इनकार कर दिया है. दरअसल, क्रूज पर सवार दल का परीक्षण किया गया, जिसमें उसकी रिपोर्ट प़ॉजिटिव आने पर हड़कंप मच गया है.

कॉर्डेलिया क्रूज मुंबई से गोवा के लिए रवाना हुआ था. इसके चालक दल के सदस्य में से एक व्यक्ति का एंटीजन टेस्ट किया गया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इसके चलते पूरे क्रूज पर दहशत फैल गई है.
इस पर 2 हजार से ज्यादा लोग सवार हैं. अब 2016 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की कोरोना जांच कराई गई है. सभी के RT-PCR रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है.
क्रूज वर्तमान में मोरमुगाओ पोर्ट क्रूज टर्मिनल के पास है. पॉजिटिव क्रू मेंबर को जहाज के अंदर ही आइसोलेट किया गया है. वहीं जहाज के सभी लोगों के सैंपल लेने के लिए टीम को भेजा गया. अधिकारियों ने सख्त निर्देश दिए हैं कि कोई भी RT-PCR टेस्ट की रिपोर्ट आने से पहले जहाज से न उतरे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story