भारत

एयर इंडिया की फ्लाइट में कारतूस मिलने से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियों के भी खड़े हुए कान

jantaserishta.com
2 Nov 2024 2:37 PM IST
एयर इंडिया की फ्लाइट में कारतूस मिलने से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियों के भी खड़े हुए कान
x

सांकेतिक तस्वीर

शिकायत दर्ज.
नई दिल्ली: देश में लगातार फ्लाइटों को मिल रही बम की झूठी धमकियों के बीच एयर इंडिया की एक फ्लाइट में कारतूस मिलने का मामला सामने आया है. एयर इंडिया के मुताबिक ये कारतूस दुबाई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट की एक सीट की पॉकेट में मिला है. हालांकि अभी ये पता नहीं लगा है कि कारतूत फ्लाइट में कैसे पहुंचा. इसको लेकर एयर इंडिया की तरफ से शिकायत दर्ज कराई गई है. पुलिस जांच में जुट गई है.
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि 27 अक्टूबर 2024 को दुबई से दिल्ली आने के बाद फ्लाइट AI 916 की एक सीट की पॉकेट में एक कारतूस मिला था. हालांकि इससे किसी भी यात्री को कोई हानि नहीं पहुंची और सभी यात्रियों को लैंडिंग के बाद सुरक्षित उतार लिया गया था. एयर इंडिया द्वारा निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करते हुए तुरंत एयरपोर्ट पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है.
बता दें कि 26 अक्टूबर से पहले के 13 दिनों में भारतीय एयरलाइंस की 300 से अधिक फ्लाइट्स को बम की धमकियों की झूठी सूचना मिली थी. अधिकांश धमकियां सोशल मीडिया के माध्यम से जारी की गईं. अकेले 22 अक्टूबर को इंडिगो और एयर इंडिया की 13-13 उड़ानों सहित लगभग 50 उड़ानों को धमकियां मिलीं.
इस संबंध में कथित रूप से शामिल 35 वर्षीय एक व्यक्ति को नागपुर पुलिस के समक्ष पेश होने के बाद गिरफ्तार किया गया है. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पूर्वी महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के अर्जुनी मोरगांव निवासी जगदीश श्रीम उइके ने बताया कि शहर की पुलिस ने जांच के लिए उनकी उपस्थिति के लिए नोटिस भेजा था, जिसके बाद वह विमान से नागपुर पहुंचे और गुरुवार शाम को आत्मसमर्पण कर दिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story