भारत

ADM की लाश मिलने से मचा हड़कंप, VIDEO

jantaserishta.com
15 Oct 2024 1:45 PM IST
ADM की लाश मिलने से मचा हड़कंप, VIDEO
x
पुलिस की जांच जारी.
कन्नूर: केरल (Kerala) में कन्नूर के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (ADM), नवीन बाबू (Naveen Babu) आज यानी मंगलवार सुबह अपने घर पर मृत अवस्था में पाए गए. उनकी बॉडी घर के अंदर लटकी हुई मिली. जानकारी के मुताबिक, मौत के पीछे की वजह अभी तक नहीं पता चल सकी है. पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है. कन्नूर जिला पंचायत अध्यक्ष पीपी दिव्या ने सोमवार को नवीन बाबू के लिए आयोजित विदाई समारोह में उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के कुछ आरोप लगाए थे. बता दें कि नवीन बाबू कन्नूर से पथानामथिट्टा के लिए ट्रांसफर किया गया था.
नवीन बाबू को जिला पंचायत अध्यक्ष पीपी दिव्या के द्वारा लगाए गए आरोपों का सामना करना पड़ा. कथित तौर पर पीपी दिव्या बिना ऑफिशियल इनविटेशन के इस प्रोग्राम में शामिल हुईं थीं. एजेंसी के मुताबिक, सत्तारूढ़ सीपीआई (एम) से संबंधित जिला पंचायत अध्यक्ष ने कई महीनों तक चेंगलई में एक पेट्रोल पंप की मंजूरी में देरी करने के लिए एडीएम की आलोचना की.
दिव्या ने एडीएम पर ट्रांसफर के दो दिन बाद ही मंजूरी का आरोप लगाया और इशारा किया कि उन्हें इस अचानक मंजूरी के पीछे की वजहों के बारे में पता है. जिला कलेक्टर और नवीन बाबू के अन्य सहयोगियों की मौजूदगी में बोलते हुए उन्होंने यह भी कहा कि दो दिनों के अंदर और जानकारी सामने आएगी. अपनी स्पीच खत्म करने के बाद दिव्या ने स्मृति चिन्ह देने के लिए रुकने से इनकार कर दिया और कहा कि वह इसके लिए खड़ी नहीं होना चाहतीं और मंच से चली गईं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story