भारत

मचा हड़कंप: 10 छात्र डूबे, 9 की बची जान

jantaserishta.com
19 Jun 2022 1:24 PM IST
मचा हड़कंप: 10 छात्र डूबे, 9 की बची जान
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

कानपुर: कानपुर में गंगा बैराज मैं रविवार की सुबह घूमने गए आईआईटी के 10 छात्र गंगा में अठखेलियां करते समय डूब गए। घाट किनारे बैठे गोताखोरों ने तुरंत छलांग लगाकर 9 छात्रों को निकाल लिया। एक छात्र डूब गया। राजस्थान निवासी इस छात्र की तलाश की जा रही है।

आईआईटी के छात्र सुबह गंगा बैराज पहुंचे थे।सभी काफी देर तक गंगा में एक दूसरे पर पानी उछाल कर अठखेलियां करते रहे। पुलिस के मुताबिक दो छात्र गहराई में जाकर डूबने लगे तो साथी भी उन्हें बचाने में जुट गए। कई छात्र गहराई में चले गए। घाट किनारे बैठे गोताखोरों ने तुरंत गंगा में छलांग लगा दी। गोताखोर नौ छात्रों को बाहर ले आए। राजस्थान निवासी चंचल नहीं मिला। चंचल गहराई में चले जाने से डूब गया। घटना की सूचना पाकर आईआईटी से छात्र और भी पहुंच गए। पुलिस गोताखोरों की मदद से चंचल की तलाश कर रही है। कोहना थाना प्रभारी का कहना है कि लगभग 10 छात्र गंगा बैराज आए थे । एक छात्र गंगा में डूब गया है उसकी तलाश की जा रही है


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story