भारत

निर्माणाधीन गोदाम में मची चीख पुकार, 5 मजदूरों की मौत, हुआ ये हादसा

jantaserishta.com
15 July 2022 2:48 PM IST
निर्माणाधीन गोदाम में मची चीख पुकार, 5 मजदूरों की मौत, हुआ ये हादसा
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: दिल्ली के अलीपुर में एक स्थित एक गोदाम की शुक्रवार को दीवार गिर गई. बताया जा रहा है कि इस हादसे में 5 मजदूरों की मौत हो गई. अभी तक 14 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त 20 से 25 मजदूर गोदाम में काम कर रहे थे. ऐसे में अभी और लोगों के फंसे होने की आशंका है.

पुलिस के मुताबिक, हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है. 14 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. 7 घायल खतरे के बाहर हैं. जबकि 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है.
बताया जा रहा है कि अभी कई और लोगों के दबे होने की आशंका है. पुलिस प्रशासन रेस्क्यू अभियान चला रहा है. घायल लोगों को इलाज के लिए राजा हरीश चंद्र हॉस्पिटल ले जाया गया है. बताया जा रहा है कि शिकायत मिलने के बावजूद डीएम व एसडीएम कार्यालय अवैध गोदामों के निर्माण को नहीं रोक रहा था.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story