गृह प्रवेश में मची चीख-पुकार, अचानक 15 लोग पड़े बीमार, 1 महिला की मौत, फिर हुआ ये खुलासा

फाइल फोटो
यूपी के कानपुर देहात में गृह प्रवेश के दौरान खाना खाने से दर्जनों लोगों को फूड प्वॉयजनिंग हो गई. फूड प्वॉयजनिंग में एक महिला की मौत हो गई और 15 लोग बीमार हो गए जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया.
कानपुर देहात के रसूलाबाद तहसील के रतनपुर में गोविंद सिंह ने अपना घर बनवाया था जिसका गृह प्रवेश नवरात्र में ही करना चाहते थे. इसके लिए उन्होंने गृह प्रवेश के बाद भोज का कार्यक्रम रखा.
उस भोज में खाना खाने के बाद जब लोगों ने खीर खाई तो उन सभी को फूड प्वॉयजनिंग हो गई जिसमें सभी की तबीयत अचानक खराब होने लगी. आनन फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया जिसमें एक महिला की मौत हो गई और करीब 15 लोग बीमार हैं.
घर के मालिक गोविंद सिंह ने बताया कि घर बनवाया है तो कथा करवाई थी. शाम को खाया तो कुछ पता नहीं चला. सुबह पता नहीं क्या हुआ, चाची की मौत हो गई और 14 -15 लोग बीमार हैं.
एसडीएम अंजू वर्मा ने बताया कि गोविंद सिंह के घर में भोज हुआ था जिसमें रात का बचा हुआ खाना खाया गया. इससे इनकी बुजुर्ग महिला की डेथ हो गई. जो बीमार हैं, उनको हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





