
x
Gurgaon. गुड़गांव। शराब के नशे में धुत होकर लोग गुंडागर्दी करने से नहीं चूक रहे हैं। इन नशे में धुत युवकों के कहर का शिकार अर्जुन नगर में एक परिवार को होना पड़ा। यहां बाइक हटाने को लेकर हुए विवाद में नशे में धुत युवकों ने अपने साथियों सहित एक परिवार पर हमला कर दिया। जमकर पथराव करते हुए करीब डेढ़ दर्जन आरोपियों ने एक परिवार को अपना निशाना बनाया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना में परिवार का एक सदस्य घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है,लेकिन वारदात को 12 घंटे से भी ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है।
पीड़ित परिवार के मुताबिक, घटना देर रात को उस वक्त हुई जब एक वैगनआर कार में सवार युवकों ने एक घर के आगे हॉर्न पर हॉर्न बजाने शुरू कर दिए। घर के बाहर खड़ी बाइक को हटाने के लिए कहा गया ताकि उनकी कार निकल जाए। लगातार बजाए जा रहे हॉर्न के बाद जब घर में मौजूद लोग बाहर आए तो युवकों ने उन्हें बाइक हटाने के लिए कहा जिस पर परिवार के सदस्यों ने उन्हें बताया कि यह बाइक उनकी नहीं है। इस पर युवकों ने उनसे गाली गलौज शुरू कर दी। लोगों का विरोध होता देख पहले कार सवार चले गए, लेकिन कुछ ही देर बाद वह वापस आए और परिवार पर हमला कर दिया।
Tagsनई दिल्ली न्यूज हिंदीनई दिल्ली न्यूजनई दिल्ली की खबरनई दिल्ली लेटेस्ट न्यूजनई दिल्ली क्राइमनई दिल्ली न्यूज अपडेटनई दिल्ली हिंदी न्यूज टुडेनई दिल्ली हिंदीन्यूज हिंदी नई दिल्लीन्यूज नई दिल्लीनई दिल्ली हिंदी खबरनई दिल्ली समाचार लाइवnew delhi news hindinew delhi newsnew delhi latest newsnew delhi crimenew delhi news updatenew delhi hindi news todaynew delhi hindinews hindi new delhinews new delhinew delhi hindi newsnew delhi news live
Next Story





