भारत

सड़क पर हुआ हंगामा, लड़की कहने लगी ये बात

jantaserishta.com
29 Aug 2022 2:45 PM IST
सड़क पर हुआ हंगामा, लड़की कहने लगी ये बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

मचा हड़कंप।

नवादा: बिहार के नवादा से बड़ा ही अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. जहां नवादा के भगत सिंह चौक पर एक लड़की अपने माता-पिता के साथ मार्केट आयी थी. लेकिन उसने अचानक अपने होने वाले पति को देख लिया और बीच सड़क पर उसे पकड़ कर शादी करने की जिद्द करने लगी. भीड़ बढ़ता देख लड़के ने कई बार भागने की कोशिश भी की लेकिन लड़की ने उसे दौड़ कर पकड़ लिया और बोलने लगी मेरी शादी करवाओ.

लड़की की परिजनों की माने तो तीन महीने पहले इस युवक से उनकी बेटी का रिश्ता तय हो गया था. दहेज में एक बाइक और 50 हजार रुपए कैश भी दे दिए गए थे. जब शादी का समय नजदीक आने लगा तो लड़के ने कुछ दिन बाद शादी करने की बात कही. इसके बाद लड़के वाले शादी को टालते रहे. शादी नहीं करने के लिए युवक (होने वाला दूल्हा) कई महीनों से भागा-भागा फिर रहा था.
जिसके बाद जब बाजार में लड़के को देखा तो उसे पकड़ कर शादी करने की जिद्द करने लगी. कई बार लड़का लड़की से हाथ छुड़ा कर भागने की कोशिश करता रहा. लेकिन लड़की और उसके परिजनो ने युवक को खदेड़ कर पकड़ लिया. युवक (दूल्हा) जिले के रोह थाना क्षेत्र के महकार गांव का और लड़की (दुल्हन) नगर थाना क्षेत्र के महुली की रहने वाली है.
घंटो चले इस ड्रामे की सूचना जब पुलिस को लगी तो, सड़क पर युवा जोड़े का तमाशा देख पुलिस ने इस मामले में दखल दिया और दोनों पक्ष को महिला थाने ले आयी. फिर दोनों के घर वालों को समझाया गया. दोनों परिवार के सहमति के बाद दोनों युवा जोड़े की शादी महिला थाना से सटे मंदिर में करवा दी गई.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story