भारत

मेला में बवाल हो गया, लड़कियों के दो गुट आपस में भिड़े

jantaserishta.com
23 Jan 2023 5:32 PM IST
मेला में बवाल हो गया, लड़कियों के दो गुट आपस में भिड़े
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक 

वहां मौजूद सभी लोग मजे लेने लगे.
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में इन दिनों डिज्नीलैंड मेला लगा है. लोग मेले का लुत्फ उठाते दिख रहे हैं, लेकिन इसी मेले का एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है. इस वीडियों में लड़कियों के दो गुट में हाथापाई हो रही है. यह वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग तमाशबीन बने हुए हैं और लड़कियां आपस में उलझ रही हैं.
दरअसल, भागलपुर के भीखनपुर में रेलवे के जमीन पर डिज्नीलैंड मेला लगाया गया है. डिज्नीलैंड के सामने शनिवार की शाम लगभग 10 से 12 लड़कियां आपस में बात कर रही थी. उसके बाद अचानक सभी एक दूसरे से मारपीट पर उतारू हो गई. जमकर लात घुसे और थप्पड़ चलने शुरू हो गए और वहां मौजूद सभी लोग मजे लेने लगे.
तमाशबीन बने लोग इस हाथापाई का वीडियो भी बनाने लगे, लेकिन लड़कियों को इसका कोई फर्क नहीं पड़ रहा था.वह जमकर एक दूसरे के साथ हाथापाई और बाल खींचने में लगी हुई थी.
हालांकि फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से कोई केस दर्ज नहीं कराया गया है, यह वीडियो घटना पर मौजूद ही किसी शख्स ने बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story