भारत

OMG! दुल्हन के उड़े होश, परिजन भी हैरान, जानें क्या हुआ ऐसा?

jantaserishta.com
21 Feb 2023 10:45 AM IST
OMG! दुल्हन के उड़े होश, परिजन भी हैरान, जानें क्या हुआ ऐसा?
x
DEMO PIC | न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
सुहागरात के बाद बवाल हो गया.
हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां सुहागरात मनाने के बाद दूल्हा अपनी नई नवेली दुल्हन को छोड़कर सुबह-सुबह घर से कहीं चला गया. परिवार ने काफी देर तक दूल्हे के लौटने का इंतजार किया. जब वह नहीं लौटा तो स्थानीय थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई. इस घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया.
परिजनों ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि दूल्हा अपना फोन और रुपये यहीं छोड़ गया है. उसे इधर-उधर काफी ढूंढा पर अबतक उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका. परिवार के लोगों ने दुल्हन से भी पूछताछ की लेकिन उसे भी कुछ नहीं पता. पीड़ित परिवार से शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने लापता दूल्हे को तलाश शुरू कर दी है.
यह घटना सांडी थाने के एक गांव की है. यहां रहने वाला 22 साल का दूल्हा सोमवार तड़के अचानक घर से निकल गया. परिजनों ने बताया कि उसने सफेद शर्ट और स्लेटी कलर की पैंट पहनी है. 17 फरवरी को उसकी बारात पिहानी थाने के मंसूर नगर गांव गई थी. 18 फरवरी को दुल्हन विदा होकर ससुराल पहुंच. सुहागरात मनाने के बाद सोमवार सुबह दूल्हा बिना किसी को कुछ बताए घर से गायब हो गया. परिजनों ने उसे तड़के घर से बाहर जाते देखा पर किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया. सबको लगा कि आ जाएगा.
जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा तो घर वालों को चिंता हुई तो उसका मोबाइल फोन और पैसे भी घर पर रखे थे. जिसके बाद परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका हुई तो परिजनों ने गांव से लेकर तमाम रिश्तेदारों तक फोन किया और पूछताछ की पर कहीं कुछ पता नहीं चल पाया.
वहीं इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश सिंह ने बताया कि 17 फरवरी को शादी हुई थी. सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था. 19 फरवरी सुबह वह अचनाक घर से बिना बताए कहीं चला गया. उनके परिजनों की तरफ से शिकायत मिली है. सूरज को तलाश जा रहा है. जल्द ही उसे ढूंढ लिया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story