भारत

हंगामा हो गया थूकने के छींटे पड़ने के बाद...दो पक्ष भिड़े, बीच सड़क जमकर हुई मारपीट

jantaserishta.com
19 May 2025 5:28 PM IST
हंगामा हो गया थूकने के छींटे पड़ने के बाद...दो पक्ष भिड़े, बीच सड़क जमकर हुई मारपीट
x
वीडियो सामने आया.
बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में थूकने को लेकर दो पक्षों में ऐसा विवाद हुआ कि बीच चौराहे पर मारपीट और जानलेवा हमला हो गया. मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के महेश्वरी माता मंदिर चौक का है, जहां एक मोबाइल दुकान पर बैठने को लेकर विवाद शुरू हुआ. कहा जा रहा है कि थूकने के छींटे पड़ने के बाद एक पक्ष ने गाली दी, जिससे मामला बिगड़ गया.
पीड़ित परिवार का आरोप है कि थूकने के बाद गाली देने को लेकर दर्जनभर से ज्यादा दबंगों ने उन पर हमला कर दिया. महिलाओं तक को नहीं बख्शा गया. बेल्ट, ब्लेड, चाकू और लात-घूंसे से हमला किया गया. मोबाइल दुकानदार सचिन के भाई अंकुश ने बताया कि जब वह भाई को बचाने गया तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया. पीड़ित के शरीर पर 27 जगह चोट के निशान मिले हैं, जहां टांके लगाए गए हैं.
वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें हमले की पूरी घटना कैद है. मोहल्लेवालों ने पुलिस को सूचना दी. गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टर एसके मौर्य ने बताया कि तीनों की हालत नाजुक थी, जिनका इलाज किया जा रहा है.
पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लिया है और जांच शुरू कर दी है. दोनों पक्षों को थाने ले जाकर पूछताछ की गई. तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story