भारत

कुलपति को लेकर मचा बवाल, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
24 Oct 2022 1:53 PM IST
कुलपति को लेकर मचा बवाल, जानें पूरा मामला
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान/ANI 

राज्यपाल का सरकार से विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।
नई दिल्ली: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का केरल सरकार से विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा घटनाक्रम के मुताबिक, राज्यपाल आरिफ ने राज्य के सभी कुलपतियों से इस्तीफा मांगा है। जिसके विरोध में 9 कुलपतियों ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उधर, इस बीच सीपीआई नेता सीताराम येचुरी ने राज्यपाल के कदम पर हैरानी जताई। आरोप लगाया कि वे कुलपतियों के पद पर आरएसएस नेताओं को बैठाना चाहते हैं।
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बड़ा फैसला लेते हुए सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से इस्तीफा देने को कहा है। उनके फैसले पर हैरानी जताते हुए सीपीआई नेता सीताराम येचुरी ने कहा कि ऐसा निर्देश देने का उनके पास कोई अधिकार नहीं है। यह मनमाना, अवैध और राजनीति से प्रेरित है। वे केरल की उच्च शिक्षा प्रणाली को नियंत्रित और नष्ट करना चाहते हैं।
सीताराम ने आगे कहा कि वे वहां आरएसएस कार्यकर्ताओं को नियुक्त करना चाहते हैं और उच्च शिक्षा प्रणाली को नियंत्रित करना चाहते हैं ताकि वे शिक्षण संस्थानों में हिंदुत्व की विचारधारा का प्रचार कर सकें। इसे अदालत में चुनौती दी जाएगी क्योंकि संविधान राज्यपाल को ऐसा कोई आदेश जारी करने की अनुमति नहीं देता।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story