भारत

सरकारी हॉस्पिटल में पार्टी हुई, लगे ठुमके, खुद देखें पूरा वीडियो

jantaserishta.com
2 Jan 2023 3:11 PM IST
सरकारी हॉस्पिटल में पार्टी हुई, लगे ठुमके, खुद देखें पूरा वीडियो
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नर्स समेत कई स्वास्थ्य कर्मी शामिल हुए थे.
हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में आज एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कुछ स्वास्थ्य कर्मी बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट करते दिखाई दे रहे हैं. वायरल वीडियो सरकारी अस्पताल के अंदर किसी वार्ड का है, जिसमें आगे-पीछे बेड पड़े दिखाई दे रहे हैं. इस वायरल वीडियो ने स्वास्थ्य महकमे की पोल खोल कर रख दी है.
फिलहाल राठ से वायरल हुए इस वीडियो पर अभी स्वास्थ्य महकमे के आला अधिकारियों का कहना है कि वीडियो उनके संज्ञान में आया है, जिसकी जांच कराते हुए सेलिब्रेशन में शामिल लोगों की सूची राठ अधीक्षक से मांगी गई है.
वायरल वीडियो की पड़ताल में पता चला कि यह वीडियो हमीरपुर ज़िले में राठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है. यहां बीती रात पेशेंट वार्ड में एक बर्थडे पार्टी का सेलिब्रेशन हुआ था, जिसमें नर्स समेत कई स्वास्थ्य कर्मी शामिल हुए थे. इसी दौरान म्यूजिक पर डांस पार्टी चली थी, तभी किसी ने वीडियो भी बनाया था लेकिन अब वह वायरल हो गया है.
इस वीडियो से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा दिया है. इस पर हमीरपुर सीएमओ ने जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया है. इससे पहले आज सुबह ही महोबा जिले की जिला अस्पताल के इमरजेंसी रूम के अंदर केक काट कर पार्टी करते और आतिश बाजी करने का वीडियो वायरल हुआ था .
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story