भारत

चिराग पासवान और पीएम मोदी के बीच हुई मुलाकात, प्रधानमंत्री की ऐसे की तारीफ

jantaserishta.com
14 Nov 2021 9:37 AM IST
चिराग पासवान और पीएम मोदी के बीच हुई मुलाकात, प्रधानमंत्री की ऐसे की तारीफ
x

पटना: दिवंगत नेता राम विलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है. उन्होंने पीएम मोदी को अपने पिता रामविलास पासवान की तरह बताया. चिराग ने कहा, पीएम मोदी में उनके पिता की तरह अपनत्व का जज्बा है.

दरअसल, राम विलास पासवान को मरणोपरांत पद्म भूषण दिया गया. इस मौके पर चिराग पासवान ने पीएम मोदी से मुलाकात की. पीएम मोदी ने चिराग से हाल चाल जाना. मुलाकात के बाद चिराग पासवान ने पीएम मोदी के साथ फोटो ट्वीट की और प्रधानमंत्री की तारीफ की.
चिराग पासवान ने ट्वीट कर लिखा, आत्मीयता और आजीवन संबंधों में बढ़चढ़ कर निवेश करने के प्रयासों की वजह से पिताजी के सभी संबंध व्यक्तिगत थे. लोगों और उनके हितों से जुड़े रहने और अपनत्व का वही जज्बा पीएम मोदी में भी देखा है. हाल की संक्षिप्त मुलाकात में उन्होंने कुशलक्षेम पूछा.


आत्मीयता और आजीवन संबंधों में बढ़चढ़ कर निवेश करने के प्रयासों की वजह से पिताजी के सभी संबंध व्यक्तिगत थे। लोगों और उनके हितों से जुड़े रहने और अपनत्व का वही जज़्बा आदरणीय @narendramodi जी में भी देखा है। हाल की संक्षिप्त मुलाकात में उन्होंने कुशलक्षेम पूछा।
इससे पहले चिराग पासवान ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से पद्म भूषण लेते हुए वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, आज का दिन मिश्रित भावनाओं से भरा हुआ है. एक तरफ जहां आंखें नम है तो वही सीना गर्व से भरा हुआ है. पापा को आज मिला सम्मान बेहद खास है. पर पहली बार है कि ऐसे खास मौके पर मां और मेरे साथ वे खुद मौजूद नहीं.


आज का दिन मिश्रित भावनाओं से भरा हुआ है। एक तरफ़ जहां आँखें नम है तो वही सीना गर्व से भरा हुआ है। पापा को आज मिला सम्मान बेहद खास है । पर पहली बार है कि ऐसे खास मौके पर मां और मेरे साथ वे खुद मौजूद नहीं ।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story