भारत

चाची-भतीजा में चल रहा था प्रेम-प्रसंग, एक दूसरे की बाहों में लिपटकर तोड़ा दम

jantaserishta.com
27 Nov 2021 6:31 AM IST
चाची-भतीजा में चल रहा था प्रेम-प्रसंग, एक दूसरे की बाहों में लिपटकर तोड़ा दम
x
पढ़े पूरी खबर

राजस्थान के नागौर जिले के मेड़ता सिटी थाना क्षेत्र के धनेरिया गांव में चाची-भतीजे ने जहर खाकर जान देने का मामला सामने आया है. मृतक चाची-भतीजे देर रात में घर से बिना किसी को बताये बाहर निकल गए थे. दोपहर में दोनों के शव एक खेत में पड़े मिले. चाची-भतीजे खेत में एक दूसरे की बाहों में लिपटकर पड़े थे. वहीं, दो कीटनाशक की खाली बोतलें भी पड़ी थी. थोड़ी ही देर में मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई

सुचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर मेड़ता चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाए हैं. ग्रामीणों से पुलिस को जानकारी मिली है कि चाची-भतीजा में प्रेम-प्रसंग चल रहा था. मेड़ता चिकित्सालय परिसर में मौजूद भीड़ और पुलिस अधिकारी.
मेड़ता शहर थाने के एएसआई श्रवणराम ने बताया कि धनेरिया गांव में शुक्रवार को एक खेत में अनिल पुत्र चंपालाल (26 ) निवासी धनेरिया और राधा पत्नी लालाराम (35) निवासी धनेरिया ने जहर खाकर सुसाइड की जानकारी मिली. मौके से दोनों के शव कब्जे में लेकर मेड़ता राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाए हैं. मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है. हर एंगल से मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
मेड़ता सिटी पुलिस को ग्रामीणों से जानकारी मिली है कि दोनों में लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. अनिल भी शादीशुदा था. दोनों का मिलन संभव नहीं था जिसके चलते देर रात दोनों चुपचाप घर से निकले और खेत में पहुंचकर कीटनाशक से भरी बोतल पी गए. इसके बाद एक दूसरे की बाहों में लिपटकर दम तोड़ दिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story