भारत

अखिलेश यादव और राहुल गांधी की संयुक्त रैली में जमकर हंगामा, उमड़ा जनसैलाब

jantaserishta.com
19 May 2024 3:11 PM IST
अखिलेश यादव और राहुल गांधी की संयुक्त रैली में जमकर हंगामा,  उमड़ा जनसैलाब
x
भीड़ बैरिकेडिंग तोड़कर मंच के करीब पहुंच गई.
फूलपुर: प्रयागराज के फूलपुर में अखिलेश यादव और राहुल गांधी की संयुक्त रैली में जमकर हंगामा हुआ. जानकारी के मुताबिक कार्यकर्ता बैरिकेडिंग फांदकर स्टेज के करीब पहुंच गए. इसके बाद राहुल गांधी और अखिलेश स्टेज पर मौजूद नेताओं से मुलाकात करके निकल गए. इतना ही नहीं, उन्होंने जनसभा को संबोधित भी नहीं किया.
इंडिया ब्लॉक की संयुक्त रैली में राहुल गांधी पहले से ही मंच पर मौजूद थे, थोड़ी देर बाद अखिलेश यादव भी मंच पर पहुंच गए. इसके बाद ग्राउंड पर मौजूद कार्यकर्ता आगे की ओर बढ़ने लगे. ऐसा होने पर मंच से कहा गया कि संयम रखें, बैरिकेड न तोड़ें. मीटिंग को सुचारू रूप से चलने दीजिए, लेकिन कार्यकर्ताओं की भीड़ बैरिकेडिंग तोड़कर मंच के करीब पहुंच गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story