भारत
राजद की ओर से लोजपा संस्थापक रामविलास पासवान को 'बेचारा' कहने पर बिहार विधानसभा में जोरदार हंगामा
jantaserishta.com
16 Feb 2026 1:45 PM IST

x
पटना: बिहार विधानसभा में राजद के एक विधायक द्वारा लोजपा के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान को 'बेचारा' कहे जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस बीच, सोमवार को इस मुद्दे को लेकर विधानसभा में लोजपा (रामविलास) के सदस्यों ने जोरदार हंगामा किया और राजद के नेता से माफी मांगने की मांग की। बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सोमवार को लोजपा (रामविलास) पार्टी के विधायक राजू तिवारी ने विपक्षी विधायकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनसे माफी की मांग की।
इस क्रम में लोजपा (रा) के विधायकों ने जोरदार हंगामा किया, जिससे कुछ देर के लिए सदन की कार्यवाही बाधित भी हुई। विधायक राजू तिवारी ने सदन में अपनी बात रखते हुए कहा कि विपक्ष के कई नेताओं द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिवंगत नेता रामविलास पासवान को लेकर आपत्तिजनक और गलत टिप्पणी की गई है।
उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के कुछ नेता दलित समाज का बराबर अपमान करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे नेता रामविलास पासवान जीवनभर दलितों, गरीबों और वंचितों की आवाज़ उठाते रहे। ऐसे सम्मानित नेता के खिलाफ टिप्पणी करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने सदन में स्पष्ट शब्दों में कहा कि विपक्षी नेताओं को अपनी गलती स्वीकार करनी चाहिए और सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
इसे लेकर राजद के विधायकों ने भी मुद्दे से भटकाने का आरोप लगाते हुए जोर-जोर से बोलना शुरू कर दिया। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार के लगातार समझाने के बाद दोनों पक्ष के विधायक शांत हुए, उसके बाद सदन की कार्यवाही आगे बढ़ी।
बता दें कि विधानसभा के बजट सत्र के दौरान राजद के विधायक कुमार सर्वजीत ने लोजपा के प्रमुख रहे स्वर्गीय रामविलास पासवान के लिए 'बेचारा' शब्द का इस्तेमाल किया था, जिसे लेकर पार्टी के नेता आपत्ति जता रहे हैं। लोजपा (रामविलास) पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने रविवार को पटना के कारगिल चौक पर जमकर प्रदर्शन किया और राजद नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का पुतला भी जलाया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





