भारत
सुहागरात से पहले जमकर हुआ हंगामा, दुल्हन के पैरों तले खिसकी जमीन, क्या पता चला?
jantaserishta.com
3 March 2024 12:32 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
बिचौलिए पर भी धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।
अमरोहा: यूपी के अमरोहा में एक दुल्हन शादी के होने बाद विदा होकर ससुराल पहुंची। सुहागरात से पहले पति की दूसरी बिरादरी की जानकारी होने पर ससुराल पहुंची नई नवेली दुल्हन का गुस्सा फूट पड़ा। ससुराल में पहुंचते ही उसने इसको लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। जानकारी पर उसके मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। खुद को ठगा सा महसूस कर पीड़िता एक घंटा ससुराल में ठहरने के बाद परिजनों के साथ वापस मायके लौट आई। शादी कराने वाले बिचौलिए पर भी धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार शहर के एक मोहल्ला निवासी युवक की शादी शहर के ही दूसरे मोहल्ले की निवासी युवती के साथ करीब एक साल पहले तय हुई थी। आरोप है कि बिचौलिए ने झूठ बोलते हुए अलग-अलग बिरादरी से जुड़ा होने के बाद भी युवक-युवती की शादी तय करा दी। बीती 29 फरवरी को धार्मिक रिति रिवाज संग शादी समारोह संपन्न हुआ। शादी के बाद जब दुल्हन अपनी ससुराल पहुंची तो उसे पति के दूसरी बिरादरी से जुड़ा होने की जानकारी हुई। गुस्साई दुल्हन ने मौके पर हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी पर उसके मायके से परिजन भी आ पहुंचे। इसके बाद ससुराल में ठहरने से इनकार करते हुए नई नवेली दुल्हन एक घंटे के भीतर ही वापस मायके लौट आई। किसी भी कीमत पर ससुराल वापस जाने से इनकार कर दिया। शनिवार को कुछ रिश्तेदारों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच पूरे विवाद का समझौता कराया गया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन ने मामले की जानकारी से इनकार किया। तहरीर मिलने पर जांच व कार्रवाई करने की बात कही।
दुल्हन के परिवार वालों ने बिचौलिए पर धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। शादी समारोह में शामिल हुए कुछ रिश्तेदार भी दुल्हन की ससुराल में ही रुके थे। उन्होंने दुल्हन के परिवार वालों को किसी तरह समझा बुझाकर शांत कराया। साथ ही बाद में दोनों पक्षों के बीच लिखित में समझौता कराया।
Tagsसुहागरातदूल्हादुल्हनअमरोहाअमरोहा न्यूज़अमरोहा पुलिसWedding nightgroombrideamrohaamroha newsamroha police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





