केंद्रीय मंत्री के पोस्टर में लगाई आग, समारोह में सीएम का नहीं था पोस्टर, जानिए पूरा मामला

बिहार के आरा जिले में शनिवार को ओवर ब्रिज के उद्घाटन समारोह के दौरान जेडीयू कार्यकर्ताओं ने हंगामा खड़ा कर दिया. जेडीयू नेताओं ने बीजेपी के केंद्रीय मंत्रियों के पोस्टर-बैनर उखाड़ कर उसे बीच रोड पर जलाया. दरअसल जेडीयू कार्यकर्ता इस बात को लेकर गुस्सा थे कि शहर के पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर बने फोरलेन ब्रिज के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार या जेडीयू के किसी भी नेता का फोटो या नाम समारोह में नहीं था. जिससे नाराज जेडीयू के कार्यकर्ताओं ने उद्घाटन सत्र के दौरान कार्यक्रम स्थल से कुछ ही दूरी पर बीच सड़क केंद्रीय ऊर्जा मंत्री और आरा सांसद आरके सिंह का पुतला दहन किया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





