भारत

माता वैष्णो देवी मंदिर के पास जंगलों में आग लगी, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
18 May 2022 11:43 AM IST
माता वैष्णो देवी मंदिर के पास जंगलों में आग लगी, मचा हड़कंप
x

फाइल फोटो 

श्रीनगर: माता वैष्णो देवी मंदिर के पास जंगलों में आग लग गई है. इसको ध्यान में रखते हुए माता वैष्णो देवी यात्रा (Mata Vaishno Devi Yatra) का नया रूट फिलहाल सावधानी बरतते हुए बंद कर दिया गया है. हालांकि, पुराने रूट से यात्रा पहले की तरह जारी है.

कोरोना काल के बाद पाबंदियां अब हट चुकी हैं. इस वजह से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अब माता वैष्णो देवी मंदिर दर्शन को भी जा रहे हैं.
इस बीच बीते शुक्रवार (13 मई) को श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे का शिकार भी हो गई थी. यह बस जम्मू से कटरा जा रही थी. वैष्णो देवी मंदिर जा रही इस बस में आग लग गई थी. इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई थी वहीं 20 लोग जख्मी हुए थे.
फिलहाल इस मामले की जांच चल रही है. देखा जा रहा है कि कहीं इस हादसे के पीछे कोई आतंकी साजिश तो नहीं थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story