भारत
शराब पीने के दौरान हुआ था झगड़ा, मॉडल शॉप के सेल्समैन समेत चार ने की थी युवक की हत्या, तीन गिरफ्तार
jantaserishta.com
28 Nov 2024 3:04 PM IST

x
24 नवंबर को इस घटना को अंजाम दिया था और तब से ये फरार चल रहे थे.
नोएडा: नोएडा पुलिस ने तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है और इनके एक साथी को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इन चारों आरोपियों ने शराब पीने के दौरान एक युवक को पीट-पीट कर घायल कर दिया था। जिसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां बाद में उसकी मौत हो गई थी। यह सभी मॉडल शॉप के सेल्समैन हैं और युवक के शराब पीने के बाद हुए विवाद में इन्होंने उसके साथ मारपीट की थी।
इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने गुरुवार को तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इन्होंने 24 नवंबर को इस घटना को अंजाम दिया था और तब से ये फरार चल रहे थे।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 28 नवंबर को थाना फेस 3 पुलिस ने बीट पुलिसिंग व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मॉडल शॉप सेक्टर 66 ममूरा से लवकुश, सोनू और सुरेश खत्री को गिरफ्तार किया। इसी मामले में पुलिस एक आरोपी रितिक को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस ने बताया कि 24 नवंबर को अंकित उर्फ निशांत नाम के युवक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी। पुलिस ने जब मामले की छानबीन की तो पता चला कि उसके साथ मॉडल शॉप पर मौजूद सेल्समैन और उसके साथ अन्य काम करने वाले लोगों ने मारपीट की थी। इसके बाद इलाज के दौरान उसकी सफदरजंग अस्पताल दिल्ली में मृत्यु हो गई थी। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों की पहचान लवकुश, जिला सिद्धार्थनगर, सोनू, जिला सिद्धार्थनगर और सुरेश खत्री, जिला आरगाहखाची नेपाल के रूप में हुई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





