भारत

विवाद: बकरी को लेकर हुई थी मारपीट, अब कोर्ट का आया ये फैसला

jantaserishta.com
6 July 2022 12:23 PM IST
विवाद: बकरी को लेकर हुई थी मारपीट, अब कोर्ट का आया ये फैसला
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

बांदा: बांदा में घर के अंदर बकरी घुसने के दौरान हुई मारपीट के एक मामले में कोर्ट ने 10 साल बाद फैसला सुनाया है. आरोपियों को सजा के तौर पर 15 दिन की जेल भुगतनी होगी या 5-5 हजार रुपये का जुर्माना देना होगा.

4 मई 2012 को गिरवां थाना क्षेत्र के बांसी गांव के रहने वाले हीरालाल ने एक एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें उसने का कहा था कि उसकी बकरी पड़ोसी कलुवा के घर चली गई थी. जिसके बाद पड़ोसी ने अपने परिवार के साथ मिलकर उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया था.
पुलिस ने मारपीट और SC/ST के तहत मामला दर्ज किया था. इसके बाद कोर्ट में 10 सालों तक केस चला और कोर्ट ने अपने फैसला सुनाया. फैसले के मुताबिक, आरोपियों को 15 दिन की जेल सजा भुगतनी पड़ेगी या उन्हें जुर्माने के तौर पर 5 हजार रुपये देने होंगे.
इस पूरे मामले पर सरकारी वकील विमल सिंह का कहना है कि गिरवां थाना क्षेत्र के बांसी गांव के रहने वाले एक अनुसूचित जाति के व्यक्ति ने एफआईआर दर्ज कराई थी.जिसकी बकरी पड़ोस के रहने वाले एक व्यक्ति के घर चली गई थी जिसकी वजह से मारपीट हुई थी.
पीड़ित ने थाने में मारपीट और SC/ST के तहत मामला दर्ज कराया था. जिस पर न्यायालय ने अपना फैसला सुनाया है. कोर्ट ने तीनों आरोपियों पर 5-5 हजार का जुर्माना लगाया है. जुर्माना अदा ना करने पर 15- 15 दिन जेल जाना पड़ेगा. यह मामला साल 2012 का है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story