भारत

मार हो गई मुर्गा को लेकर, दुकान के सामने भीड़ लगी, पुलिस तक पहुंचा मामला

jantaserishta.com
26 Dec 2024 12:55 PM IST
मार हो गई मुर्गा को लेकर, दुकान के सामने भीड़ लगी, पुलिस तक पहुंचा मामला
x
FIR दर्ज.
गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में मुर्गा को लेकर बवाल हो गया। करंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत जानकी मोड़ के पास स्थित एक मुर्गे की दुकान पर बैठे दुकानदार से मुर्गा खरीदने को लेकर भारी विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो ग्राहक और दुकानदार में गालीगलौच मारपीट में बदल गई। ग्राइक ने दुकानदार पर मुर्गा काटने वाले हथियार से दुकानदार पर हमला कर दिया है। युवक ने हथियार से दुकानदार का सिर फोड़ दिया। दुकानदार ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। शिकायत के बाद एससी, एसटी समेत संगीन धाराओं में करंडा थाना में एफआईआर दर्ज किया गया।
दरअसल, करंडा थाना क्षेत्र के सोनहरिया निवासी संदीप कुमार ने स्थानीय थाना में तहरीर दी है। शिकायत पत्र में बताया गया है कि मेरा भाई प्रतिदिन की भांति 22 दिसंबर को भी थाना क्षेत्र के जानकी मोड़ पर मुर्गा की दुकान पर मुर्गा बेच रहा था। इस दौरान शाम करीब 6 बजे खिजिपुर निवासी सिंटू यादव एवं काशी यादव ने दुकान पर आकर मुर्गा देना को कहा। खरीदारी के दौरान लेनदेन को कुछ बातें हुईं। उन्होंने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली दी। इसके बाद विवाद बढ़ा तो उन्होंने मुर्गा काटने वाले हथियार दाव से जान से मारने की नियत से सिर में मारकर सर फोड़ दिया तथा मोबाइल भी पटककर फोड़ दिया।
घटना की जानकारी होते ही दुकानदार के परिवार के लोग उसे पास के अस्पताल ले गए जहां उसका प्राथमिक इलाज किया गया। इसके बाद परिवार के लोगों ने मामले की जानकारी करंडा पुलिस को दी। मामले में पुलिस ने शिकायत के बाद एससी, एसटी समेत संगीन धाराओं में करंडा थाना में एफआईआर दर्ज किया गया।। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story