भारत

सड़क पर हुई लड़ाई, लड़कियों के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया

jantaserishta.com
4 March 2024 7:14 AM GMT
सड़क पर हुई लड़ाई, लड़कियों के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया
x
देखें वीडियो.
लखनऊ: लखनऊ के गोमतीनगर में लोहिया चौराहे के पास शनिवार देर रात समिट बिल्डिंग से पार्टी कर लौट रही दो लड़कियों पर युवकों ने हमला कर दिया। इन युवकों ने लड़कियों को दौड़ा कर बेल्ट से पीटा। लड़कियों को बचाने के लिये दो लड़कों ने विरोध किया तो हमलावर युवकों ने सरेआम इनमें से एक युवक को डण्डों से पीटा। यह युवक बेसुध होकर गिर पड़ा। इससे अफरातफरी मच गई। राहगीर वीडियो बनाने लगे तो हमलावर भाग निकले। घायल युवक को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। झगड़े की शुरुआत हमलावरों के साथ मौजूद युवतियों और लड़कियों के बीच कहासुनी से हुई थी।
रविवार सुबह इस घटना का वीडियो वायरल होने लगा तो अधिकारियों ने संज्ञान लिया। पीड़ित लड़की ने गोमतीनगर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा कराया है। लड़कियों ने बयान में किसी का नाम नहीं लिया। पीड़ित एक लड़की रायबरेली की है। यहां तेलीबाग में रह रही है। पुलिस ने लड़कियों से पूछताछ कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। इससे पहले भी कई बार समिट के आसपास मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस ऐसे तत्वों तक शिकंजा कसेगी।
घायल युवक करीब 15 मिनट तक खून से लथपथ पड़ा रहा। दोनों लड़कियों के भी चोट लगी है। इनका मेडिकल कराया गया है। इंस्पेक्टर के मुताबिक सीसी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष एक दूसरे के जानने वाले है। इनमें किसी आपसी विवाद पर झगड़ा हुआ है।
एक युवक ने बीच बचाव करने लगा। इस पर हमलावर उस पर टूट पड़े। काले रंग की जैकेट पहने युवक के सिर पर ताबड़तोड़ डण्डे से कई वार कर दिये। वह बेसुध होकर गिर पड़ा। राहगीरों ने इसकी सूचना गोमतीनगर पुलिस को दी। घायल को लोहिया अस्तपाल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक यह युवक राहगीर है या लड़कियों के साथ ही पार्टी से आया था, इस बारे में पीड़ित लड़कियों ने साफ नहीं बताया।
पीड़िता के मुताबिक शनिवार रात वह अपनी दोस्त के साथ समिट बिल्डिंग स्थित एक रेस्त्रत्तं में पार्टी के बाद स्कूटी से लौट रही थीं। लोहिया चौराहे के पास एक ठेले पर चाय पीने के लिए रुकी थी। तभी दो युवतियां आ गईं। जिन्होंने उन्हें अपशब्द कहना शुरू कर दिया। मना करने पर युवतियां मारपीट करने लगी। तभी उनके साथ आये छह युवकों ने हमला बोल दिया।
इंस्पेक्टर गोमतीनगर दीपक पाण्डेय ने बताया कि बलवा, मारपीट और धमकी देने की धारा में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस को वायरल वीडियो मिला है जिसमें मारपीट करने वाली युवतियां और उनके साथी दिख रहे हैं। फुटेज से आरोपियों की पहचान की जा रही है।
Next Story