भारत
झगड़ा हुआ कुत्तों की गंदगी को लेकर दो पक्षों में, तलवार भी निकला, लोगों की लगी भीड़
jantaserishta.com
15 Jan 2025 5:22 PM IST

x
वीडियो हुआ वायरल.
सूरत: गुजरात के सूरत से मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ है. जहां कुत्तों की गंदगी को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. बताया जा रहा है कि इस घटना में एक परिवार के चार लोग घायल हुए. जिनमें दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घायलों में सूरत भाजपा युवा मोर्चा के वार्ड 20 महामंत्री जीतू गोस्वामी भी शामिल हैं. उन्होंने बताया कि घटना तब हुई, जब उनके पिता कुत्तों को टहलाने गए थे. कुत्ते द्वारा गंदगी फैलाने पर दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया. जीतू गोस्वामी ने बताया कि उनके पिता, माता, बहन और उन्हें मारपीट का शिकार होना पड़ा. उनकी बहन को तलवार से गंभीर चोटें आई हैं.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति तलवार लेकर हमला कर रहा है, जबकि एक अन्य लाठी लेकर मारपीट कर रहा है. घटना में बीच-बचाव करती एक महिला और लड़की भी नजर आ रही हैं. यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई. पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की.
इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. जीतू गोस्वामी ने आरोप लगाया कि दूसरा पक्ष पानी का अवैध व्यापार करता है और विवाद का यह भी एक कारण हो सकता है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





