भारत

सोसायटी में लोग एक दूसरे पर लात, घूंसे और थप्पड़ बरसाने लगे, जानें माजरा

jantaserishta.com
8 April 2024 11:22 AM IST
सोसायटी में लोग एक दूसरे पर लात, घूंसे और थप्पड़ बरसाने लगे, जानें माजरा
x
देखें वीडियो.
नोएडा: नोएडा के सेक्टर-137 स्थित पारस टियरा सोसायटी में रविवार देर रात लोगों में आपस में विवाद हो गया। विवाद मारपीट में बदल गया। निवासियों ने एक दूसरे के ऊपर जमकर लात घूंसे बरसाए।
मामला गाड़ी की हाई बीम को लेकर शुरू हुआ। सोसाइटी के एक व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। सोसाइटी की पार्किंग में निवासियों के मारपीट का एक मिनट 20 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में कई लोग एक दूसरे पर लात, घूंसे और थप्पड़ बरसाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में कुछ लोग और सोसाइटी के गार्ड भी बीच बचाव करते नजर आ रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, बताया जा रहा है कि दो गाड़ियां आमने-सामने आ गई थीं। एक ने गाड़ी की लाइट को हाई बीम से लो पर कर लिया, तो दूसरी गाड़ी ने हाई बीम को लो नहीं किया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया।
कोतवाली प्रभारी विनीत राणा के अनुसार रविवार रात दो कार में सवार लोग आमने-सामने आ गए। एक कार चालक ने कार की लाइट नीचे कर दी, लेकिन सामने वाले कार चालक ने कार की लाइट नीचे नहीं की। इसी बात को लेकर दो पक्षों में झगड़ा होना बताया जा रहा है। सोशल मीडिया आए आए वीडियो के आधार पर दोनों पक्षों की पहचान की जा रही है। अभी तक किसी भी पक्ष ने कोई शिकायत नहीं दी है। वीडियो से पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story