भारत

कूड़ा डालने को लेकर महिलाओं में हुई जमकर मारपीट

Shantanu Roy
1 Sept 2024 10:23 PM IST
कूड़ा डालने को लेकर महिलाओं में हुई जमकर मारपीट
x
Shamli: शामली। उत्तर प्रदेश के जनपद थाना भवन इलाके में अकेली महिला के साथ कई महिलाओं ने मिलकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो हुआ है। वायरल वीडियो के बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले का संज्ञान लेकर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करने के आदेश दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जबकि पीड़ित महिला ने अपने बच्चे के साथ भी मारपीट करने का आरोप लगाया है इसके बाद बच्चे ने दम तोड़ दिया पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। थानाभवन क्षेत्र के गांव मनट मंटी की एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है। जिसमें महिला के साथ गांव की ही कुछ महिला मारपीट करती हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं कुछ लोग वीडियो भी बना रहे हैं। वीडियो में काफी सारे ग्रामीण मारपीट का यह तमाशा देखते भी नजर आ रहे हैं।


वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुई तो पुलिस अधीक्षक शामली रामसेवक गौतम ने थानाभवन पुलिस को मुकदमा पंजीकृत कार्यवाही के आदेश दिए। जानकारी के अनुसार जिस महिला के साथ मारपीट की जा रही है उसका नाम डोली पत्नी नंदकिशोर प्रकाश में आया है। महिला डोली ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि शाम को वह अपने बच्चों के साथ घर में बैठी थी तभी गांव के पड़ोसी गौतम, ओमसी, बालेश, हरबारी, सीता, मांगा ने कूड़े को लेकर उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। आरोप है कि उसके 5 साल के छोटे बच्चे शिवांशु के साथ भी मारपीट की गई। महिला ने बच्चे को पटकने का भी आरोप लगाया। डोली का कहना है की मारपीट के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ गई और चोट व घबराहट में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक बच्चे शिवांशु के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Next Story