भारत

पति-पत्नी के बीच हुआ जोरदार झगड़ा, फिर जो हुआ...

jantaserishta.com
27 Aug 2022 12:37 PM IST
पति-पत्नी के बीच हुआ जोरदार झगड़ा, फिर जो हुआ...
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान 

मचा हड़कंप।

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में गृह कलेश की वजह से एक शख्स ने अपनी पत्नी को यमुना नदी के पुल से धक्का दे दिया। इसके बाद वो शख्स मोटरसाइकिल पर बैठा और अपने घर लौट आया। उसे लगा कि उसकी पत्नी की मौत हो गई। लेकिन महिला की किस्मत अच्छी थी कि जहां वो गिरी वहां पानी कम था। मामला आगरा के सिकंदरा इलाके का है। जानकारी के मुताबिक गृह कलेश के बाद एक शख्स अपनी पत्नी को बाइक पर लेकर बटेश्वर ले गया। यहां पहुंचकर उसने अपनी पत्नी को पुल से नीचे धक्का दे दिया। किस्मत से महिला की जान बच गई क्योंकि जहां वो गिरी वहां पानी कम था।

महिला के मायके वालों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक फिरोजाबाद के सिरसागंज इलाके के नगला मदारी इलाके में रहने वाले संतोष की आठ साल पहली नारखी के खुशालपुर की रहने वाली अरविंद से शादी हुई थी। अरविंद सिलाई का काम करता है। दोनों पति-पत्नी के बीच अक्सर कलेश रहता था। शुक्रवार को भी किसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद अरविंद संतोष को बाइक पर बिठाकर बटेश्वर ले गया।
पुल के पास जाकर अरविंद ने संतोष को ऊपर से धक्का दे दिया। गनीमत ये रही कि संतोष जहां गिरी वहां पानी कम था और वहां मौजूद लोगों ने उसकी जान बचा ली और किसी तरह उसे पानी से बाहर निकाल लिया।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story