
x
सांकेतिक तस्वीर
मटन खरीदने के लिए मीट की दुकान पर गए.
नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर में मीट शॉप पर दो लोगों में बहस हो गई. इस दौरान गुस्साए एक शख्स ने मीट काटने वाले चॉपर से दूसरे व्यक्ति पर हमला कर दिया. जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई. पुलिस ने रविवार को बताया कि नागपुर में विवाद के दौरान मीट की दुकान पर युवक द्वारा चॉपर से हमला किए जाने से 38 वर्षीय शख्स की मौत हो गई.
साईं नगर के रहने वाले महेंद्र राम कोहले दोपहर में मटन खरीदने के लिए मीट की दुकान पर गए. जहां उनकी मुलाकात एक परिचित से हुई. उन्होंने बताया कि जल्द ही दोनों के बीच तीखी बहस हो गई. इस दौरान दुकान पर मौजूद आशिक शेख बब्बू शेख रहमान (22) ने कोहले और उस परिचित को समझाने की कोशिश की.
हुडकेश्वर पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने कहा, हालांकि कोहले ने अपना गुस्सा रहमान पर निकाला और उसे गाली देना शुरू कर दिया. गुस्से में आकर रहमान ने मांस काटने वाला चॉपर उठाया और कोहले के सिर, छाती और गर्दन पर वार कर दिया. अधिकारी ने बताया कि ज्यादा खून बह जाने के बाद कोहले को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस अधिकारी के मुताबिक, रहमान को भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 302 (हत्या) के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है. उसे आज अदालत में पेश किया जाएगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





