भारत
BIG BREAKING: CM के घर गूंजी किलकारी, बेटी ने लिया जन्म, ट्वीट कर दी जानकारी
jantaserishta.com
28 March 2024 12:50 PM IST

x
देखें तस्वीर.
चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर खुशियाँ आई हैं। उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने बेटी को जन्म दिया है। बीती रात ही सीएम मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसकी जानकारी खुद सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर दी। उन्होंने लिखा है, "भगवान ने बेटी का उपहार दिया है। जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं।" मुख्यमंत्री भगवंत मान 50 साल की उम्र में तीसरी बार पिता बने हैं। उनकी पहली पत्नी से उन्हें 2 बच्चे हैं।
26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित करते हुए सीएम भगवंत मान ने जानकारी देते हुए कहा था कि मेरी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर 7 महीने की प्रेग्नेंट हैं। मार्च में हमारे घर खुशियां आएंगी। हम ने कभी जानने की कोशिश नहीं की कि बेटा आएगा या बेटी। मेरी बस यही इच्छा है कि बेटा या बेटी, जो भी आए, बस तंदुरुस्त आए।
7 जुलाई को 2022 को सीएम भगवंत मान अपने से 16 साल छोटी करीब 32 साल की डॉ. गुरप्रीत कौर से शादी के बंधन में बंधे थे। सीएम मान की यह दूसरी शादी थी। डॉ. गुरप्रीत कौर हरियाणा के पेहोवा की रहने वाली हैं और एमबीबीएस डॉक्टर हैं।
सीएम भगवंत की पहली शादी इंदरप्रीत कौर से हुई थी। लेकिन साल 2015 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लेकर अलग होने का फैसला किया। तलाक के बाद इंदरप्रीत दोनों बच्चों को लेकर अमेरिका चली गई।
Blessed with baby Girl.. pic.twitter.com/adzmlIxEbb
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) March 28, 2024
Tagsमुख्यमंत्री भगवंत मानभगवंत मानडॉ. गुरप्रीत कौरChief Minister Bhagwant MannBhagwant MannDr. Gurpreet Kaur
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





