भारत

लग गई लोगों की भीड़, महिला ने पति को चप्पलों से पीटा

jantaserishta.com
2 Jun 2022 8:26 AM IST
लग गई लोगों की भीड़, महिला ने पति को चप्पलों से पीटा
x

बर्धमान: पश्चिम बंगाल के बर्धमान से एक वीडियो वायरल हुआ है. जहां पर एक महिला सरेआम अपने पति को चप्पलों से पीट रही है. महिला का आरोप है कि शादीशुदा होने के बाद भी उसके पति ने बच्चों को छोड़कर चुपके से मुंबई में दूसरी शादी कर ली है. उनके पास खाने-पीने तक पैसे नहीं है, लेकिन उसका पति दूसरी पत्नी के साथ मजे से समय बिता रहा है.

महिला का कहना है कि दूसरी शादी के बाद से उसका पति सोमनाथ उनकी कोई सुध नहीं ले रहा है. यहां तक कि उसने अपनी दूसरी शादी के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया. घर में खाने-पीने की बेहद किल्लत है.
परिजनों ने सोमनाथ को समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन उस पर कोई असर नहीं हुआ. ऐसे में जैसे ही महिला यह पता चला कि उसका पति आया हुआ है, उसने सारा गुस्सा उस पर उतार दिया. उसने सरेआम सोमनाथ की चप्पल से धुनाई कर डाली. इसमें परिजनों ने भी उसकी मदद की.
मौके पर मौजूद किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पूरे इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. फिलहाल पुलिस में किसी ने इस मामले की कोई शिकायत नहीं की है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story