भारत

शराब लूटने के लिए मची होड़: महिलाओं ने भी नहीं छोड़ा, सामने आया वीडियो

jantaserishta.com
31 March 2022 1:05 PM IST
शराब लूटने के लिए मची होड़: महिलाओं ने भी नहीं छोड़ा, सामने आया वीडियो
x
कुछ महिलाएं तो शराब की बोतलों को साड़ियों में छुपा कर वहां से ले जाती हुई दिखीं.

कैमूर: बिहार के कैमूर में गुरुवार की सुबह शराब से लदी कार पलट गई जिसके बाद कार में सवार शराब तस्कर मौके से फरार हो गए. मौके पर पहुंचे ग्रामीण कार में मौजूद घायलों को देखने की जगह शराब लूटने में व्यस्त हो गए.

महिला हो या पुरुष शराब लूटने की ऐसी होड़ मची की जिसे जितनी पेटी हाथ लगी वो लेकर वहां से फरार हो गया. कुछ महिलाएं तो शराब की बोतलों को साड़ियों में छुपा कर वहां से ले जाती हुई दिखीं. बता दें कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है.
दरअसल बिहार का कैमूर जिला उत्तर प्रदेश की सीमा से सटा हुआ है. इस वजह से शराब की तस्करी को रोकने के लिए यहां चेकपोस्ट पर 24 घंटे एंटी लिकर टास्क फोर्स की तैनाती की गई है. एक-एक वाहनों की जांच कर ही उन्हें कैमूर में प्रवेश दिया जाता है लेकिन कार से शराब लूटते ग्रामीणों की तस्वीर को देखकर समझा जा सकता है कि कितने बड़े पैमाने पर बिहार में शराब की तस्करी की जाती है.
मोहनिया थाना क्षेत्र के रामगढ़ पथ पर गुरुवार की अहले सुबह मोहनिया से रामगढ़ की तरफ जा रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. कार में शराब था इसलिए कार चालक और शराब माफिया मौके से फरार हो गए.
कार में महंगी शराब होने की वजह से सुबह आसपास के लोगों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई. कार से शराब की पेटी और शराब की बोतलों को महिला-पुरुष लेकर भागते दिखे. पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर शराब माफिया उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे हुए कैमूर में शराब की बड़े पैमाने पर तस्करी करते हैं.
हालांकि जब मौके पर पुलिस पहुंची तो शराब की पेटियों को लूटकर लोग वहां से नौ दो ग्यारह हो चुके थे. इस घटना को लेकर गांव के प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि सुबह पांच से साढ़े पांच बजे के बीच एक कार गुजर रही थी. दुर्गा मंदिर के आगे कार अनियंत्रित होकर पलट गई जिसके बाद चालक मौके से फरार हो गया. सुबह होने के बाद अंधेरा छंटने पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और लोग शराब लूटकर भागने लगे.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story