भारत

लूटने मची होड़, सड़क पर बिखरीं दिखी बीयर की बोतलें, जानें माजरा

jantaserishta.com
20 April 2022 3:48 PM IST
लूटने मची होड़, सड़क पर बिखरीं दिखी बीयर की बोतलें, जानें माजरा
x

बडवानी: मध्य प्रदेश में बड़वानी शहर के कसरावद स्थित नर्मदा नदी के पुल पर कार और बीयर से भरे वाहन में जोरदार टक्कर हो गई. इसके बाद चारों तरफ बीयर की बोतलें बिखर गईं. इसको देखकर लोगों की भीड़ जुट गई और पुल पर बीयर लूटने लगे.

जानकारी के मुताबिक, बड़वानी थाना के कसरावद के पास नर्मदा नदी की पुल पर बुधवार सुबह कार और तूफान वाहन में भिड़ंत हो गई. टक्कर जोरदार होने से तूफान वाहन पुल की रेलिंग से टकरा गई. टक्कर के बाद गाड़ी से बीयर बाहर बिखर गई. कुछ लोग झोले में भी शराब और बीयर भरकर ले गए. कुछ लोग तो सड़क पर ही बीयर पीने लगे. मौके पर भारी भीड़ लग गई, जिससे पुल पर लंबा जाम लग गया. दूसरी कार में एक फैमिली थी, जिनको मामूली चोटें आई हैं. मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए उन्हें पास के हॉस्पिटल भेज दिया.
घटना की सूचना मिलते ही बड़वानी शहर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पंहुच गई. पुलिस ने बताया कि तूफान गाड़ी में दो लोग थे. दोनों भाग गए. गाड़ी पुल पर ही है. फिलहाल शराब कहां से आई थी, कहां जा रही थी. इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. अवैध शराब और तूफान वाहन के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story