भारत

हाईवे पर मचा हड़कंप, बिना चालक दौड़ी बाइक! लाइव VIDEO...

jantaserishta.com
16 Nov 2025 11:26 AM IST
हाईवे पर मचा हड़कंप, बिना चालक दौड़ी बाइक! लाइव VIDEO...
x
वीडियो हुआ वायरल.
हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में हाइवे पर एक हादसा हो गया. यहां तेज रफ्तार में जा रही बाइक डिवाइडर से टकरा गई, इससे बाइक पर सवार पिता-पुत्र सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं बाइक बिना चालक के करीब 200 मीटर तक दौड़ती चली गई. यह घटना पास के एक ढाबे पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. वहीं हादसे में घायल पिता-पुत्र को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज हुआ.
यह घटना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग NH-9 पर हुई. बाइक पर पिता-पुत्र सवार होकर हाइवे से गुजर रहे थे. बाइक रफ्तार में थी. अचानक बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिता-पुत्र सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए. हादसे के बाद यहां जो हुआ, उसने सभी को हैरत में डाल दिया.
टक्कर होते ही बाइक बिना चालक के हाइवे पर सीधा बैलेंस बनाकर दौड़ना शुरू कर दिया. न बाइक डगमगाई, न रुकी, बल्कि लगभग 200 मीटर तक हाइवे पर चलती रही. सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बाइक एकदम सीधी आगे बढ़ती गई और फिर सड़क किनारे बने एक ढाबे की ओर मुड़ते हुए उसके पास जाकर रुक गई.
ढाबे पर मौजूद सीसीटीवी कैमरे में यह पूरा नजारा कैद हो गया. हादसे के समय हाइवे पर काफी गाड़ियां भी आ-जा रही थीं, लेकिन गनीमत रही कि बाइक किसी अन्य वाहन से नहीं टकराई. ट्रक के पास से होकर गुजरने के बाद बाइक ढाबे के पास जाकर रुकी. वहीं, गिरने के बाद घायल हुए पिता-पुत्र को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया. दोनों को मामूली चोटें आईं. लोगों का कहना है कि यदि बाइक किसी अन्य वाहन से टकरा जाती तो एक और हादसा हो सकता था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story