
x
सांकेतिक तस्वीर
फैली सनसनी.
दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के आस्था कुंज पार्क इलाके में रविवार रात एक 20 वर्षीय युवक ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान मदनपुर खादर जेजे कॉलोनी निवासी तरुण उर्फ बबली जाट के रूप में हुई है.
एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक अमर कॉलोनी पुलिस स्टेशन पर रात करीब 10.25 बजे घटना के संबंध में एक पीसीआर कॉल आई. कॉलर, नेहरू प्लेस निवासी 25 वर्षीय भोला ने पुलिस को घटना की सूचना दी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके पर पहुंचने पर जांच अधिकारी ने शव को एक पेड़ से लटका हुआ पाया, जबकि मृतक के परिवार के सदस्य पहले से ही वहां मौजूद थे.
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि तरुण रविवार शाम करीब 5 बजे अपने घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा. देर शाम उसका शव पार्क में मिला. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वे पार्क में पहुंचे तो एक युवक का शव लटका मिला. जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





