भारत

ऑफिस में मचा हड़कंप, 3 नकाबपोश की हुई एंट्री, फिर...

jantaserishta.com
11 Jan 2023 8:25 AM IST
ऑफिस में मचा हड़कंप, 3 नकाबपोश की हुई एंट्री, फिर...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

व्यापारी इस घटना के बाद से काफी डरे हुए हैं.
आसनसोल: पश्चिम बंगाल के आसनसोल में बंदूक की नोक पर बदमाशों ने कुरियर कंपनी के ऑफिस में लूट की. उन्होंने वहां से एक लाख रुपये उठाए और फरार हो गए. मामला रानीगंज थाना क्षेत्र के रामबगान इलाके का है. लूट की यह घटना ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है.
दिनदहाड़े हुई लूट की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है. खासतौर पर व्यापारी इस घटना के बाद से काफी डरे हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, घटना मंगलवार रात 9 बजे की है. तीन नकाबपोश बदमाश रानीगंज के रामबागान इलाके में स्थित एक कुरियर के ऑफिस में आ धमके. उन्होंने बंदूक की नोक पर स्टाफ के एक आदमी को पकड़ लिया. फिर तीन में से दो बदमाशों ने काउंटर से कैश निकाला. इसके बाद तीनों बदमाश वहां से फरार हो गए.
बदमाशों के जाते ही ऑफिस के कर्मचारियों ने पुलिस की सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची. सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. लेकिन तीनों बदमाशों ने चेहरे ढके हुए थे. जिसके उनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. फिलहाल पुलिस तीनों की पहचान करने में जुटी हुई है.
कुरियर कंपनी के कर्मचारियों ने बताया कि बदमाशों ने उनके ऑफिस से 1 लाख रुपये का कैश लूटा है. पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है ताकि बदमाशों का कुछ सुराग मिल सके. फिलहाल मामले में जांच जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story