भारत
सलेक्टिव कार्रवाई ना हो, बीजेपी से जुड़े संगठनों पर भी हैं आरोप : पीएफआई बैन पर प्रमोद तिवारी
jantaserishta.com
28 Sept 2022 1:42 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) को आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के लिए 5 साल के लिए बैन कर दिया है। इसपर कांग्रेस राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी नें कहा, सलेक्टिव कार्रवाई ना हो, भाजपा से जुड़े संगठनों पर भी कई आरोप लगे हैं, नाम सबके सामने है। सांसद प्रमोद तिवारी ने आईएएनएस से कहा, मैं एक सार्वजनिक लाइन ले रहा हूं अपराध जहां भी हो भारत के कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई हो लेकिन सलेक्टिव कार्रवाई ना हो। भाजपा से जुड़े संगठनों पर भी कई आरोप लगे हैं नाम सबके सामने हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हो रही। अपराध अपराध है और अपराधी अपराधी है, जो करे उसके खिलाफ कार्रवाई हो।
केंद्र सरकार ने अपने नोटिफिकेशन में कहा है कि वैश्विक आतंकी संगठनों के साथ संबंध और कई आतंकी मामलों में शामिल होने के लिए पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पर प्रतिबंध लगाया गया है।
जानकारी के मुताबिक, गृह मंत्रालय ने पीएफआई को 5 साल के लिए प्रतिबंधित संगठन घोषित किया है। पीएफआई के अलावा उसके 8 सहयोगी संगठनों पर भी कार्रवाई की गई है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि सरकार यूएपीए की धारा 3 (1) के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए पीएफआई और उसके सहयोगियों या सहयोगियों या मोचरे को गैरकानूनी संघ घोषित करती है।
गौरतलब है कि 22 सितंबर और 27 सितंबर को एनआईए, ईडी और राज्यों की पुलिस ने पीएफआई पर छापेमारी की थी। पहले राउंड की छापेमारी में 106 और दूसरे राउंड की छापेमारी में पीएफआई से जुड़े लोग 247 गिरफ्तार/हिरासत में लिए गए। पीएफआई को बैन करने की मांग लगातार उठ रही थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





