भारत
कौशल किशोर के घर पर हुई हत्या के मामले की न्यायिक जांच हो: UP कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय
jantaserishta.com
5 Sept 2023 5:16 PM IST

x
लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने मंगलवार को भाजपा की सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर निशाना साधा। उन्होंने केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के आवास पर युवक की हत्या की न्यायिक जांच कराने की मांग की।
अजय राय ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा को हर स्तर पर फेल बताया। उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के घर पर हुई युवक की हत्या का मामला उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले को दबाया जा रहा। पुलिस केवल खानापूर्ति कर रही है। जबकि, इसकी न्यायिक जांच होनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि सरकार मंत्री के बेटे को बचाने में लगी है। हमारी मांग है कि इस मामले में मंत्री के बेटे के खिलाफ साजिश रचने के आरोप में मुकदमा दर्ज हो और प्रकरण की किसी सेवारत न्यायाधीश से जांच कराई जाए।
अजय राय ने अयोध्या आ रही एक ट्रेन में एक महिला पुलिसकर्मी के साथ हुई कथित दरिंदगी पर कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जनता महंगाई और भ्रष्टाचार से त्रस्त हो चुकी है और सरकार को बदलना चाहती है। कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव में इन्हें धूल चटाएगी। बता दें 31 अगस्त को यूपी की राजधानी लखनऊ में केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के आवास पर विनय श्रीवास्तव नामक युवक की हत्या हुई थी।
जांच में पता चला था कि जिस पिस्तौल से विनय श्रीवास्तव को गोली मारी गई, वह मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर की थी। पुलिस ने मामले में विनय श्रीवास्तव के दोस्त अंकित वर्मा, अजय रावत और शमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि हत्या जुआ खेलने के विवाद को लेकर हुई थी। हालांकि, अभी मामले को खंगालने में जुटी है।
Tagsउत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षअजय रायन्यायिक जांचUttar Pradesh Congress PresidentAjay Raijudicial inquiry
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





