भारत
मणिपुर हिंसा पर सदन में हो चर्चा, प्रधानमंत्री मोदी दें जवाब: अधीर रंजन चौधरी
jantaserishta.com
19 July 2023 4:12 PM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली: लोक सभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने मानसून सत्र के दौरान मणिपुर में हो रही हिंसा के मसले पर लोक सभा में चर्चा कराए जाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जवाब देने की मांग की है।
बुधवार को लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में हुई सदन की बीएसी की बैठक और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक में अपनी बात रखने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि कांग्रेस की तरफ से उन्होंने दोनों बैठक में मणिपुर हिंसा, महंगाई, भारत-चीन सीमा के हालात, भारत और चीन के बीच व्यापार, बाढ़ और केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे भारत के संघीय ढांचे पर हमले के मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि ताली दोनों हाथ से बजती है, हम घूमने के लिए दिल्ली नहीं आए हैं, सदन में चर्चा करने के लिए आये हैं। हम चाहते हैं कि सदन में चर्चा हो ताकि हमें अपने मुद्दे उठाने का मौका मिले। लेकिन, सदन चलाना सरकार की जिम्मेदारी है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि सरकार 17 दिन के सत्र में 31 बिल पास करवाना चाहती है।
Tagsप्रधानमंत्री मोदीपीएम मोदीअधीर रंजन चौधरीमणिपुर हिंसाPM ModiAdhir Ranjan ChowdharyManipur violence
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





