भारत

दिल्ली के कई इलाकों में हो सकती है पानी की किल्लत, यमुना का जलस्तर घटा

jantaserishta.com
7 March 2023 1:03 PM IST
दिल्ली के कई इलाकों में हो सकती है पानी की किल्लत, यमुना का जलस्तर घटा
x

DEMO PIC 

नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार घट रहा है। इसकी वजह से दिल्ली के बहुत से क्षेत्रों में पानी की सप्लाई पर प्रभाव पड़ सकता है। कई इलाकों पानी की किल्लत हो सकती है। दिल्ली के सिविल लाइंस, हिंदू राव हॉस्पिटल, कमला नगर, करोल बाग और एनडीएमसी के कई क्षेत्रों में लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ सकता है। गौरतलब है कि 8 मार्च को देश में होली का त्यौहार है। त्योहार पर पानी का इस्तेमाल अधिक बढ़ जाता है। दिल्ली जल बोर्ड ने ट्वीट कर दिल्ली में पानी की किल्लत को लेकर जानकारी दी है, दिल्ली जल बोर्ड ने अपने ट्वीट में कहा है कि यमुना नदी में कच्चे पानी की कम प्राप्ति और वजीराबाद बैराज पर यमुना तालाब के स्तर के सामान्य स्तर 674.50 फीट के मुकाबले 671.70 फीट कम होने के कारण, वजीराबाद जल उपचार संयंत्र में जल उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। इसकी वजह से दिल्ली के कई क्षेत्रों में लोगों को पानी की कमी से जूझना पड़ सकता है।
वजीराबाद बैराज पर यमुना जल स्तर घटने से दिल्ली के कमला नगर, मुखर्जी नगर, करोल बाग, हिंदूराव अस्पताल और नई दिल्ली नगरपालिका परिषद क्षेत्र के बहुत से इलाकों को पानी की कमी का सामना करना पढ़ सकता है। दिल्ली जल बोर्ड ने ट्वीट कर इसकी जानकारी भी लोगों के साथ साझा की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story