भारत

बारामती में 'ननद-भाभी' के बीच हो सकता है मुकाबला, शिवसेना के पूर्व विधायक छोड़ सकते हैं अपना दावा

jantaserishta.com
28 March 2024 1:54 PM IST
बारामती में ननद-भाभी के बीच हो सकता है मुकाबला, शिवसेना के पूर्व विधायक छोड़ सकते हैं अपना दावा
x
मुंबई: एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में, सत्तारूढ़ शिवसेना के पूर्व विधायक विजय शिवतारे गुरुवार को महायुति गठबंधन के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की। इसके बाद कयास लगाया जा रहा है कि वह बारामती से चुनाव लड़ने का अपना दावा छोड़ सकते हैं।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और दूसरे उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के साथ-साथ वरिष्ठ शिवसेना नेता भरत गोगावले ने गुरुवार को मुख्यमंत्री के बंगले 'वर्षा' में शिवतारे के साथ बैठक की। बैठक में शामिल नेता मुस्कुराते हुए बाहर निकले। इससे संकेत मिलता है कि बारामती पर विवाद समाप्त हो गया है और शिवतारे लड़ाई से बाहर हो सकते हैं।
इससे पहले शिवतारे ने 12 अप्रैल को दोपहर 12 बजे बारामती से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन की चेतावनी दी थी। उन्होंने सुनेत्रा ए. पवार को हराने का संकल्प भी जताया था। अब बारामती में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा ए.पवार और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) की कार्यकारी अध्यक्ष और तीन बार की सांसद सुप्रिया सुले के बीच चुनावी मुकाबला तय है।
राकांपा (सपा) सुप्रीमो शरद पवार की बेटी, सुप्रिया सुले सुनेत्रा ए.पवार की 'ननद' हैं। दोनों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध हैं। किसी का नाम लिए बिना अजित ए.पवार ने बुधवार को संकेत दिया था कि राकांपा एक-दो दिन में बारामती के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा करेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story