अब कोई UPA नहीं है: सीएम ममता की टिप्पणी पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया, मल्लिकार्जुन खड़गे बोले...

नई दिल्ली: देश में यूपीए कहां है वाली ममता बनर्जी की टिप्पणी पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया सामने आई है। राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ममता बनर्जी की टिप्पणी पर जवाब देते हुए उन्हें विपक्षी एकता का उपदेश दिया। खड़गे ने कहा, 'हमने ऐसे कई सामाजिक और आर्थिक मुद्दों पर टीएमसी को साथ लेने का प्रयास किया, जिन्हें कांग्रेस ने उठाया। विपक्ष को बंटना नहीं चाहिए। आप में लड़ने की बजाय हमें एक होकर भाजपा का मुकाबला करना चाहिए।' खड़गे से पहले केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को ममता बनर्जी को पीएम फेस के तौर पर प्रोजेक्ट करने की टीएमसी की महत्वाकांक्षाओं पर टिप्पणी की थी। केसी वेणुगोपाल ने कहा था कि कांग्रेस के बिना भाजपा को हराने की बात करना एक सपना है और इसे कोई भी देख सकता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





