भारत

तपती गर्मी से राहत नहीं, यहां हुआ 44 डिग्री पारा

jantaserishta.com
18 May 2022 11:29 AM IST
तपती गर्मी से राहत नहीं, यहां हुआ 44 डिग्री पारा
x

Weather Forecast: उत्तर भारत के कई राज्यों में पिछले काफी दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है. अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जा रहा है. उधर, मौसम विभाग ने आज के लिए कुछ राज्यों में हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की है. मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड के कुछ इलाकों में हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है. हालांकि, इस बीच राहत की जानकारी है कि ज्यादातर राज्यों में तापमान में कमी आ रही है. वहीं, कुछ राज्यों में बारिश ने भी दस्तक दे दी है और जमकर बरसात हो रही है. आज अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, असम, केरल आदि जैसे राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है. आज दिल्ली से ज्यादा गर्मी लखनऊ में पड़ सकती है.

मौसम विभाग के अनुसार, आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा. आसमान में तेज धूप खिली रहेगी. गुजरात के अहमदाबाद में भी मौसम कुछ इसी तरह का रहने वाला है. यहां आज का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है.अहमदाबाद में गुरुवार और शुक्रवार को हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है.
जानिए प्रमुख शहरों का हाल
शहर न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
दिल्ली 28.0 43.0
श्रीनगर 13.0 30.0
अहमदाबाद 27.0 43.0
भोपाल 24.0 41.0
चंडीगढ़ 27.0 41.0
देहरादून 22.0 36.0
जयपुर 29.0 42.0
शिमला 18.0 30.0
मुंबई 27.0 36.0
लखनऊ 29.0 44.0
गाजियाबाद 26.0 42.0
जम्मू 26.0 43.0
लेह 6.0 15.0
पटना 27.0 39.0
मध्य प्रदेश की बात करें तो भोपाल का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहेगा. उत्तराखंड में आज बारिश के आसार जताए गए हैं.
देहरादून में आज का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. राजस्थान के जयपुर में आज का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है.
मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू में आज का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. यूपी की राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री तो अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं.
इसके अलावा, बिहार के पटना के कुछ इलाकों में आज बारिश हो सकती है. इसके अलावा, कुछ इलाकों में हीटवेव का कहर भी रह सकता है. मौसम विभाग ने पटना में आज हल्की बारिश के आसार जताए हैं. यहां आज का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहेगा. हिमाचल प्रदेश के शिमला में भी आज जमकर बारिश होगी. यहां का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है.
इन राज्यों में बारिश होने की संभावना
मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए आज बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार, आज अरुणाचल प्रदेश, असम-मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में आज समेत पांच दिनों तक बारिश होगी. इसके अलावा, मिजोरम, त्रिपुरा में आज बारिश होने की संभावना है. केरल-माहे, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, कर्नाटक, लक्षद्वीप में भी बारिश की संभावना जताई गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story