भारत

ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको आम आदमी पार्टी ने ठगा नहीं: शहजाद पूनावाला

jantaserishta.com
30 Dec 2024 2:48 PM IST
ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको आम आदमी पार्टी ने ठगा नहीं: शहजाद पूनावाला
x
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सोमवार को आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि आप पार्टी ने कभी भी हिंदू देवी-देवताओं का सम्मान नहीं किया। भाजपा नेता ने यह भी कहा कि 'ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे आप पार्टी ने ठगा नहीं'।
शहजाद पूनावाला ने वीडियो बयान में कहा कि 'ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको आम आदमी पार्टी ने ठगा नहीं'। उन्होंने आरोप लगाया कि आप पार्टी तुष्टीकरण की राजनीति में पूरी तरह से लीन हो चुकी है। उन्होंने कभी हिंदू देवी-देवताओं का सम्मान नहीं किया। वो ऐसे गठबंधन में हैं, जो सनातन का अपमान करता है।
आम आदमी पार्टी ने तुष्टीकरण के चलते वक्फ के ऊपर और मौलानाओं की सैलरी पर दिल्ली की जनता की गाड़ी कमाई को लुटाने का काम किया। पर अब वहां पर भी धोखाधड़ी की गई। मौलानाओं को सैलरी नहीं दी गई, जिसके चलते उन्होंने आप सरकार को घेरने के लिए धरना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि उन्हें 17 महीने से सैलरी नहीं दी गई है। यही होता है जब तुष्टिकरण की राजनीति में देश और दिल्ली के संसाधनों को लुटाने का काम किया जाता है।
भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा कि तुलनात्मक तुष्टिकरण की राजनीति में सभी पार्टियां शामिल हैं। कोई इशरत जहां को टिकट देना चाहता है, कोई ताहिर हुसैन को टिकट दे रहा है, कोई शाहरुख पठान को टिकट दे रहा है और कोई दिल्ली के संसाधनों को एक धर्म विशेष पर खर्च कर रहा है।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि क्या हिंदू देवी-देवताओं का ख्याल रखने वाले पंडितों को इस प्रकार की सैलरी या वेतन दिया जाना चाहिए या नहीं दिया जाना चाहिए। उन्हें सैलरी नहीं दी जा रही है, क्योंकि केवल और केवल एक वोट बैंक को साधना है। एक वोट बैंक को खुश करना है और उस वोट बैंक को भी किस तरह से धोखा दिया जा रहा है आज उसका प्रमाण सामने आ गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story