भारत

फरवरी में नहीं है सरकारी छुट्टी, देखें साल 2022 में छुट्टियों की सूची

Nilmani Pal
3 Feb 2022 2:24 AM GMT
फरवरी में नहीं है सरकारी छुट्टी, देखें साल 2022 में छुट्टियों की सूची
x

रायपुर/दिल्ली। छुट्टियों का हर किसी को इंतजार रहता है हम आपको बताते हैं कि साल 2022 में कितनी और कब सरकारी छुट्टियां मिलने वाली है. साल 2022 का पहला महीना जनवरी का बीत चुका है जनवरी के महीने में केवल एक ही सरकारी छुट्टी रही जो कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन थी. वहीं इस महीने फरवरी में एक भी सरकारी छुट्टी नहीं है, हालांकि मार्च में 19 मार्च को होली का त्योहार है, जिस की छुट्टी रहेगी. इसके अलावा अप्रैल के महीने में आपको 3 सरकारी छुट्टियां मिलेंगी, जिसमें 10 अप्रैल को रामनवमी और 14 अप्रैल को महावीर जयंती के बाद 15 अप्रैल को गुड फ्राइडे है, ऐसे में अप्रैल के महीने में आपको वीकेंड पर लगातार छुट्टियां मिल सकती है.

वहीं मई के महीने में 3 मई को ईद की छुट्टी रहेगी, और जुलाई के महीने में 10 जुलाई को बकरी ईद का त्योहार मनाया जाएगा, इसके अलावा अगस्त के महीने में आपको कई छुट्टियां मिलेंगी जिसमें 9 अगस्त को मोहर्रम, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस और 19 अगस्त को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा.

सितंबर में भी नहीं है सरकारी छुट्टी

वहीं इस साल सितंबर के महीने में आपको एक भी सरकारी छुट्टी नहीं मिलेगी, लेकिन अक्टूबर के महीने में कई छुट्टियां आपको मिलेगी, 2 अक्टूबर को गांधी जयंती, 5 अक्टूबर को दशहरा, 9 अक्टूबर को ईद-ए-मिलाद/महर्षि बाल्मीकि जयंती. जिसके बाद दिवाली की छुट्टियां होंगी जिसमें 24 अक्टूबर को दिवाली, 30 अक्टूबर को छठ पूजा को लेकर छुट्टी रहेगी, इसके बाद नवंबर के महीने में केवल 1 सरकारी छुट्टी 8 नवंबर को गुरु नानक देव जी की जयंती और फिर दिसंबर के महीने में 25 दिसंबर क्रिसमस डे की एक छुट्टी रहेगी.

दिल्ली में साल 2022 में सरकारी छुट्टियों की सूची

26 जनवरी- गणतंत्र दिवस- बुधवार

19 मार्च- होली- शनिवार

10 अप्रैल- रामनवमी- रविवार

14 अप्रैल- महावीर जयंती/अंबेडकर जयंती/वैशाखी- गुरुवार

15 अप्रैल- गुड फ्राइडे- शुक्रवार

3 मई- ईद-उल-फितर - मंगलवार

10 जुलाई- बकरी ईद- रविवार

9 अगस्त- मुहर्रम -मंगलवार

15 अगस्त- स्वतंत्रता दिवस- सोमवार

19 अगस्त- जन्माष्टमी - शुक्रवार

2 अक्टूबर- गांधी जयंती -रविवार

5 अक्टूबर- दशहरा -बुधवार

8 अक्टूबर- ईद-ए-मिलाद- शनिवार

24 अक्टूबर- दिवाली- सोमवार

30 अक्टूबर- छठ पूजा -रविवार

8 नवंबर- गुरु नानक जयंती- मंगलवार

25 दिसंबर- क्रिसमस- रविवार

Next Story