भारत

शादी में नाच-गाना हो तो निकाह नहीं: मौलवी

jantaserishta.com
26 Dec 2022 12:12 PM IST
शादी में नाच-गाना हो तो निकाह नहीं: मौलवी
x
देखें वीडियो.
बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) (आईएएनएस)| यूपी में बुलंदशहर जिले के मौलवियों ने घोषणा की है कि अगर शादियों में गाना-बजाना और नाच-गाना होगा, तो वो निकाह नहीं करवाएंगे। उलेमाओं और मौलवियों की एक सभा को संबोधित करने के बाद काजी-ए-शहर मौलाना आरिफ काजमी ने कहा, अगर शादी में डीजे, गाना और नाच होता है, तो हम निकाह नहीं करवाएंगे।
उन्होंने बाद में संवाददाताओं से कहा कि, शादियों में गाना और नाचना इस्लामी संस्कृति का हिस्सा नहीं है और इसमें काफी पैसा भी खर्च होता है।
उन्होंने कहा कि, उलेमा मुस्लिम समाज को सामाजिक बुराइयों से मुक्त करना चाहते हैं और यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि लड़की पक्ष को अतिरिक्त वित्तीय बोझ न उठाना पड़े।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story